importance of hindi language
शीर्षक के माध्यम से मैं हिंदी भाषा, हमारी संस्कृति और फिर इसके लुप्त होने की कहानिया बताऊंगा।
कहा जाता है संस्कृत दुनिआ का सबसे पहली भाषा है और इसी से बाकी समस्त भाषाओ का उदय हुआ है। हिंदुस्तान जिसने दुनिआ को भाषा का ज्ञान दिया, वेद दिए, भगवत गीता ज्ञान दिए, आज उसी की अपनी भाषा हिंदी और संस्कृत पे लोग गर्व महसूस नहीं करते बल्कि गर कोई अंगेज़ी में बात कर पाए तो लोग उनका सम्मान करते हैं।
मुझे बहुत दुःख होता हैं जब मैं देखता हूँ हमारे बड़े-बड़े कार्यालयों, उद्योगों, दफ्तरों के वरिष्ठ व्यक्ति ये कहते है कि मेरी हिंदी कमजोर हैं इसलिए मैं इंग्लिश में बात करूँगा/करुँगी।
दक्षिण भारत के अनेको नेताओ या वरिष्ठ लोगो को भी आप अक्सर ऐसा कहते हुए देख सकते हैं। क्यों ? क्यूंकि, सबको लगता है इंलिश में बात करना सम्मान की बात होती है। ये कैसा विरोधाभाष हैं कि हम अपने खुद की भाषा को निंदनीय समझते है, और एक विदेशी भाषा को सम्मान का साधन समझते हैं। यह अत्यधिक शर्मनाक बात हैं, पर इक कड़वी सत्य हैं।